{"_id":"fbb877cce903fbb7ed75cc1bc88629ce","slug":"rain-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बरसात से ठिठुरा आम जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बरसात से ठिठुरा आम जनजीवन
चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार रात से बारिश हो रही है। लुधियाना में बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 47 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
शाम को तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। अमृतसर में 15.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। होशियारपुर के मुकेरियां में 7.6 मिमी बारिश हुई। अमृतसर में सुबह से जारी बारिश के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी कम रही।
विज्ञापन
बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, पटियाला में भी दिन भर बारिश हुई। फिरोजपुर-अबोहर और आसपास के गांवों में रबी की सीजन की पहली बरसात हुई।
मौसम के मिजाज में बदलाव का असर पंजाब के कई जिलों में नजर आया। यहां मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। तेज बरसात खास तौर से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में हुई। इससे मुख्य मार्गों व कालोनियों में जल भराव की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बरसात के बीच तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में कारोबार और आम जनजीवन प्रभावित रहा। अमृतसर में बरसात के बीच अधिकतम 12 डिग्री तथा न्यूनतम 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां 11 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। साथ ही सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भी बारिश का अनुमान है। वहीं जालंधर में सफाई सेवकों की हड़ताल के बीच बारिश होने से शहर की स्थिति बदतर हो गई। बरसात के कारण 120 फीटी रोड, किशनपुरा, लाडोवाली रोड, बस स्टैंड, लम्मा पिंड, पुराना रेलवे रोड, दोमोरिया पुल, भगत सिंह चौक, तहसील परिसर, रैणक बाजार, साईंदास स्कूल में पानी भर गया। इस बीच लुधियाना में 47 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के माता रानी चौक, ढोलेवाल चौक, हैबोवाल, माडल टाउन, ट्रांसपोर्ट नगर, शिवाजी नगर, समराला रोड, फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एस्टेट, औद्योगिक क्षेत्र, जुगियाना समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दूसरी ओर पटियाला में बुधवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बारिश 2.8 मिलीमीटर हुई।