Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Railways to run special trains on Devuthani Ekadashi; will also halt at Jhajjar station

देवउठनी एकादशी पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, झज्जर स्टेशन पर भी होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। देवउठनी एकादशी पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा 18 से 21 नवंबर तक प्रतिदिन रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9:50 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

इसका झज्जर सहित कैथल, नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, रेवाड़ी, नारनौल और रींगस समेत अन्य स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में 12 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 18 नवंबर को ट्रेन संख्या 04743 भिवानी-कुरुक्षेत्र एकतरफा स्पेशल सेवा भी चलेगी। यह भिवानी से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 10 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इसका कलानौर कलां, रोहतक और पानीपत में ठहराव होगा।

हिसार-रींगस के बीच भी चार फेरे
ट्रेन संख्या 04747 हिसार-रींगस 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9:55 बजे रवाना होकर शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04748 शाम 5:50 बजे रींगस से चलकर मध्यरात्रि 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। इसका रेवाड़ी, कोसली, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल और नीमकाथाना सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed