फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   rail accident due to negligence in railway minister city

रेलमंत्री के शहर में हुआ लापरवाही से हादसा

Wed, 21 Nov 2012 12:38 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 21 Nov 2012 12:38 PM IST
विज्ञापन
rail accident due to negligence in railway minister city

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के शहर में मंगलवार शाम को महकमे की लापरवाही का ऐसा वाक्या सामने आया, जिसमें नंगल-अंबाला पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों की जान पर बन आई। शुक्र है कि मोहाली के ट्रैक पर चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में बने पुल के पास खड़ी ट्रेन में सामने से आए इलेक्ट्रिक इंजन की जोरदार टक्कर के बावजूद डिब्बे नहीं पलटे जिससे जान का नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन


इस हादसे से दो अन्य ट्रेनों के सैकड़ों यात्रियों को चार घंटे तक परेशान होना पड़ा। पैसेंजर ट्रेन के इंजन में सामने से दूसरे इंजन की टक्कर में दो लोग घायल हुए जिन्हें जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंबाला मंडल के डीआरएम पीके सांघी ने बताया कि खड़ी ट्रेन में टक्कर मारने के आरोपी खाली इंजन के ड्राइवर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़-मोहाली रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे की वजह से शाम करीब पौने छह बजे अमृतसर जाने वाली चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी रात 10.15 बजे के बाद रवाना हुई। नई दिल्ली से ऊना जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। यह ट्रेन रात 10.10 पर चंडीगढ़ से रवाना हुई। इससे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम से ही अफरातफरी मची रही। रात 10.05 बजे यह ट्रैक क्लीयर हुआ और इसके बाद ही दोनों ट्रेनों को चंडीगढ़ से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नंगल से अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन मंगलवार शाम लगभग 5.35 बजे चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो में बने रेलवे पुल के पास खराब हो गया। कुछ देर बाद अंबाला से मौके पर दूसरा इंजन भेजा गया। यह इंजन बहुत तेज स्पीड से उसी ट्रैक पर दौड़ा दिया गया जिस पर खराब इंजन वाली ट्रेन खड़ी थी। इस इंजन की अंबाला-नंगल पैसेंजर ट्रेन के इंजन से इतनी तेज टक्कर हुई कि ट्रेन के डिब्बों में बैठे यात्रियों को जोर से झटका लगा। कई यात्री गिर गए और कईयों को चोटें आईं।

टक्कर लगने से ट्रेन में बैठे यात्रियों में दहशत मच गई। अंधेरा होने के बावजूद कई लोग पटरी की दोनों तरफ उगी घास में ही उतर कर भागने लगे। ट्रेन में ऊपर की बर्थ पर सो रहे गोरखनाथ और शाम कुमार नीचे गिर गए। इससे शाम कुमार के दांत टूट गए और गोरखनाथ के सिर पर चोट लगी। मेन सड़क से करीब 30 फुट ऊपर ट्रैक पर अटकी ट्रेन से नीचे तक आने के लिए बुजुर्गों और महिलाओं को अपना सामान सिर पर रखकर लाना पड़ा।

रेल अफसरों को दुघर्टना की जानकारी मिलने के बावजूद परेशान लोगों की मदद के लिए समय पर इंतजाम नहीं किए जा सके। हालांकि हादसे के करीब एक घंटे बाद कांग्रेस के नेता एचएस लक्की और शशि शंकर तिवारी और देवेंद्र सिंह बबला समेत कई लोग पहुंच गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। मौके पर चंडीगढ़ डीसी मो. शाईन और एसडीएम साउथ समेत कई अफसर और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।


मदद को आया दूसरा इंजन भी खराब
मोहाली ट्रैक पर खड़ी ट्रेन को लेने के लिए चंडीगढ़ की ओर से आए इंजन ने जब जोर से टक्टर मारी तो कपलर टूट गया। इससे मदद को आया यह इंजन भी खराब हो गया। कुछ देर बाद इस खराब इंजन को लेने के लिए एक और इंजन आया जो इसे चंडीगढ़ ले गया। रात लगभग सवा नौ बजे एक इंजन मोरिंडा की तरफ से आया और इस इंजन को ट्रेन की उल्टी तरफ लगाया गया। इंजन लगने के बाद ट्रेन वापस मोहाली की तरफ ले जाई गई, जबकि उसे जाना था चंडीगढ़ की ओर की ओर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed