फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   radha mohan singh says that farmer of india should be more powerfull

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- किसानों के विकास के बिना न्यू इंडिया का सपना अधूरा

Mon, 28 Aug 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 28 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
radha mohan singh says that farmer of india should be more powerfull
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में क़ृषि विज्ञान संस्थान, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र  की ओर से रविवार को आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती, बीज आदि के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जब तक किसानों के हाथ मजबूत नहीं होंगे, नए भारत का निर्माण नहीं हो सकता। 
इस मौके पर राधामोहन सिंह ने उपस्थित किसानों सहित सभी लोगों को भारत के नव निर्माण का संकल्प दिलाया।

कहा कि पहले जितनी भी सरकारें रहीं उनमें शासन करने की प्रवृत्ति थी लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा भाव वाली सरकार है। मंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने, उनका लाभ दिलाने की बात कही। 
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने गांवों के विकास के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे समर्थ ग्राम अभियान की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों के डिजिटल कार्ड, स्वायल कार्ड का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इस दौरान गेहूं और जौ पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कृषि विज्ञान संस्थान में नवनिर्मित शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। करीब सवा तीन करोड़ की लागत से बना 450 सीटों की क्षमता वाला यह प्रेक्षागृह पूर्ण वातानुकूलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed