{"_id":"bcaa7c02-7a6b-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"purchased-number-in-ten-lac-for-55-lac-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख की ऑडी के लिए 10 लाख का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख की ऑडी के लिए 10 लाख का नंबर
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने नई सीरीज सीएच-01-एआर के जिन वीआईपी नंबरों की बोली हजारों में ही सिमट गई थी, बोली प्रक्रिया रद्द होने के बाद वही नंबर लाखों रुपये में बिके।
विज्ञापन
आरएलए कार्यालय में सोमवार को इन नंबरों की बोली लगाई गई और चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ एवं सिद्ध हनुमान मंदिर के महंत योगी छोटूनाथ जी ने अपनी नई कार ऑडी क्यू 7 (करीब 55 लाख की गाड़ी) के लिए 10 लाख पांच हजार एक सौ रुपये में 0001 नंबर खरीदा।
विज्ञापन
इस नंबर के लिए आठ लोगों ने आवेदन किया था और लगभग 20 मिनट तक चली इस प्रक्रिया में महंत ने सबसे ज्यादा बोली लगाई। इसके तुरंत बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। पिछले माह वीआईपी नंबरों की बोली हजारों तक ही सिमटने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
इसके बाद इन नंबरों के लिए दोबारा बोली कराने का निर्णय लिया गया था। पिछले माह मात्र 17 हजार में नीलाम होने वाला 0002 नंबर सोमवार को हुई नीलामी में 3.5 लाख में बिका। यह नंबर शशि चड्ढा ने अपनी नई फार्च्यूनर के लिए खरीदा है। 0003 नंबर 1.77 लाख में बिका और यह नंबर अनु कक्कड़ ने खरीदा। 0004 नंबर 2.10 लाख और 0005 नंबर 1.76 लाख में नीलाम हुआ।
वहीं, 0006 और 0007 के लिए 14-14 लोगों ने आवेदन किया था। 0006 नंबर 1.52 लाख में बलबीर पाल ने खरीदा, जबकि 0007 नंबर 2.51 लाख में बलजिंदर सिंह के नाम रहा। 0008 नंबर दो लाख में बिका, जबकि 0009 नंबर के लिए 14 लोगों ने बोली लगाई। यह नंबर चार लाख में अमनदीप कुमार ने खरीदा। 0010 नंबर 1.51 और 0011 नंबर 2.31 लाख में नीलाम हुआ।
बोली का अंतर (सीएच-01-एआर)
नंबर 17 जनवरी 18 फरवरी
0001 3.51 लाख 10,05,100
0002 17 हजार 3. 5 लाख
0003 1.18 लाख 1.77 लाख
0004 45 हजार 2.10 लाख
0005 20 हजार 1.76 लाख
0006 20 हजार 1.52 लाख
0007 20 हजार 2.51 लाख
0008 16 हजार 2 लाख
0009 70 हजार 4 लाख
0010 1.70 लाख 1.51 लाख