फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   punjab, ropar, badal

दुनिया भर के पंजाबी मिलकर सूबे को नंबर वन बनाएं : सीएम

Fri, 10 Jan 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब Updated Fri, 10 Jan 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
punjab, ropar, badal
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एनआरआई को हिदायत दी है कि वे एनआरआई सम्मेलन को सिर्फ गेट-टु-गेदर न बनाएं बल्कि इसे आगे बढ़ाने के बारे में सोचें। पंजाब की तरक्की का फोरम बनाएं।
विज्ञापन


सारी दुनिया के पंजाबी और राज्य सरकार मिलकर पंजाब को दुनिया का नंबर एक सूबा बनाएं। गुजरात और दक्षिणी सूबों के एनआरआई अपने राज्यों में काफी निवेश करते हैं। इसी तरह पंजाब के एनआरआई भी सूबे की तरक्की में सहयोग दें।
विज्ञापन


विरासत-ए-खालसा में शुक्रवार को दो दिवसीय एनआरआई सम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को सीएम ने एनआरआई को समझाने की कोशिश की कि केंद्र सरकार, राज्यों से ज्यादातर अधिकार छीन रही है। राज्यों के पास फसलों के एमएसपी तय करने से लेकर अन्य स्टेट मैटर्स में भी फैसले लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक सही मायनों में फेडरल सिस्टम लागू नहीं होता, कितनी भी कोशिश कर लें कम है। बादल ने एनआरआई का आह्वान किया कि वे पंजाब के विकास में सहयोग करें। पंजाब की समस्याएं भी देखें। यह भी देखें कि उनके हल के लिए आप क्या कर सकते हैं।

समागम के दौरान मुद्दा उठा कि नई पीढ़ी पंजाब आने को तैयार नहीं है। एनआरआई की नब्ज पकड़ते हुए सीएम ने कहा कि सरकार सबसे ज्यादा विरसे और सम्याचार पर फोकस कर रही है। पहली बार राज्य में इतनी यादगारें बनाई गई हैं। बादल ने जोर देकर समझाने की कोशिश की पंजाब में अमन-शांति और भाईचारक सांझ है।

अकाली दल से हिंदू और मुस्लिम विधायक बने हैं। कट्टरवादियों की बातों में न आएं। उन्हें सबसे ज्यादा मदद विदेशों से ही मिलती है क्योंकि लोगों को सच की जानकारी नहीं है।


बादल ने एनआरआई से कहा कि उनके पास बहुत शक्ति हैं, उसे इकट्ठी करें। उनकी और पंजाब सरकार की शक्ति इकट्ठी हुई तो कनाडा के बच्चे कहेंगे कि पंजाब ही जाना है। बादल ने हंसते हुए कहा कि एनआरआई को थाने समेत कई चीजें अलग दे दी गईं। एक चीज रह गई है, एनआरआई जेल भी बना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed