{"_id":"58d2719e4f1c1ba06e1a1d3c","slug":"punjab-police-reward-plan-for-drugs-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":" जानकारी दो ईनाम पाओ, जानिए पंजाब पुलिस की इस मुहिम के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकारी दो ईनाम पाओ, जानिए पंजाब पुलिस की इस मुहिम के बारे में
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में फैले नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अब नया तरीका अपनाया गया है। पुलिस नशा तस्करों तक पहुंचने के लिए आम लोगों को लुभाने में लगी है। पंजाब सरकार की ओर से नशे की रोकथाम को लेकर सूबे के प्रशासन अधिकारियों को कड़े आदेश जारी किए गए हैं। सरकारी आदेशों पर पुलिस अधिकारियों ने सख्ती के साथ अमल करना शुरू कर दिया है।
कोई भी नशा बेचता पकड़ा जाता है तो उस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने कहा कि नशा बेचने वालों के बारे में हेल्पलाइन नंबर 95929-18005 पर काल कर, एसएमएस कर के या व्हाट्सऐप कर दी जा सकती है। यह नंबर सीधे पुलिस कमिश्नर शुक्ला की निगरानी में होगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 10000 रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।
पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को शहर में नशा तस्करों, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर कड़ा शिकंजा कसने की आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय कंट्रोल रूम में बुधवार को तमाम अधिकारियों व थानेदारों को अवगत करवा दिया कि नशा बिक्री के मामले में किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।