फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   punjab haryana highcourt notice to ut administration, chandigarh news

रोज फेस्टिवल के बाद गंदगी के ढेर में बदल गया रोज गार्डन, हाईकोर्ट का नोटिस

Fri, 24 Feb 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Feb 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
punjab haryana highcourt notice to ut administration, chandigarh news
Chandigarh Rose Festival 2017 - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के रोज गार्डन में बीते दिनों संपन्न तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल के दौरान फैली गंदगी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने गार्डन में फैले कचरे के ढेर के मामले में यूटी प्रशासन सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


मामले में याची ने मांग की है कि तत्काल गंदगी और कचरे के ढेर साफ कर गार्डन को पहले की स्थिति में बहाल किया जाए। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के दोषियों पर भी कार्रवाई हो।  
विज्ञापन


एडवोकेट आरडी आनंद ने अधिवक्ता पुनीत शर्मा के माध्यम से याचिका दाखिल कर कहा है कि 30 एकड़ में फैले गार्डन को पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाम पर वर्ष 1967 में चंडीगढ़ के पहले चीफ कमिश्नर एमएस रंधावा ने बनवाया था। रोज़ गार्डन में 1600 किस्म के गुलाब हैं। रोज़ गार्डन और रॉक गार्डन के कारण ही इस शहर को विश्व स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल के बाद गार्डन में फैली गंदगी

punjab haryana highcourt notice to ut administration, chandigarh news
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
गार्डन में फरवरी माह में हर वर्ष तीन दिनों के रोज़ फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। याची ने कहा कि अब यह फेस्टिवल महज प्रशासन और निगम द्वारा निजी व्यावसायिक संस्थाओं से लाभ उठाने का जरिया मात्र बनकर रह गया है।

एक तरह से यह आयोजन अब निजी व्यावसायिक हाथों में सौंप दिया गया है। फेस्टिवल के दौरान खाने-पीने और अन्य कई स्टाल लगा दिए जाते हैं। साफ-सफाई का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है। इस बार भी 17 से 19 फरवरी के बीच रोज़ गार्डन में रोज़ फेस्टिवल का आयोजन किया गया था।

इस बार लगे स्टाल्स के बाहर और अन्य जगहों पर साफ-सफाई का कोई भी ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते यहां गंदगी के ढेर लग गए। इस फेस्टिवल के समाप्त होते ही पूरा रोज़ गार्डन गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed