फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Protest for justice

इंसाफ के लिए धरना

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protest for justice
सोमवार को वसूली के खिलाफ कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते पैठ दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
अपनी जमीन पर अवैध निर्माण को राकने और मड़ई जलाए जाने के  खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से नाराज दो गांवों के लोगों ने शनिवार को मधुबन  स्थित शहीद स्मारक पर सामूहिक रूप से बेमियादी धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन



पहला मामला मधुबन थाने के भवरापुर गांव का है। लालमती पत्नी  सीताराम और मंगरु की संयुक्त जमीन है। मंगरु पर  जबरना मकान बनाकर कब्जा करने का आरोप है। जिसे रोकने तथा सीमांकन करके  मकान बनाने का आवेदन लालमती ने स्थानीय थाने में दिया लेकिन कोई कार्यवाही  नहीं होने पर जिलाधिकारी के यहाँ 16 मई को पहंुची। जिलाधिकारी ने मधुबन  कोतवाल को भूमिधरी में अवैध कब्जा न होने देने का निर्देश देते हुए मामले के शीघ्र निस्तारण  का आदेश दिया। लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हुआ। आज भी एक व्यक्ति द्वारा उस  जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है । 
विज्ञापन



 जबकि दूसरा मामला थाना क्षेत्र के परसिया जयरामगिरी का है।पीड़िता कंचन देवी  के मुताबिक गत 13 मार्च को गाँव के ही कुछ दबंग उसके घर आये और किसी बात  को लेकर गाली गलौज करने लगे। उस समय कंचन घर पर अकेली थी। गाली देने से मना  करने पर उन्होंने मारने की धमकी देते हुए उसकी मण्डई फूंक दी और भाग  गए। इसमें उसकी एक बकरी झुलस गई। लगभग 5000 रुपये से अधिक का सामान  जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed