फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   protest, BSNL workers

बीएसएनएल कर्मियों का रोष-प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2014 10:38 PM IST
मुक्तसर/मलोट/ब्यूरो/अमरउजाला
मुक्तसर/मलोट/ब्यूरो/अमरउजाला Updated Thu, 27 Nov 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पीएलआई का भुगतान करने समेत अन्य मांगों के लिए बीएसएनएल कर्मचारी वीरवार को मुक्कमल हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने गेट रैली कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मलोट के बीएसएनएल दफ्तर में भी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया।



दूरसंचार कर्मचारी पीएलआई का भुगतान करने, नॉन एक्जीक्यूटिव के वेतन में असमानता को दूर करने, एनईपीपी लागू करने में प्रबंधन की ओर से पैदा की गई कठिनाइयों का हल करने, भत्तों में संशोधन करने, एलटीसी, लीवइनकैशमेंट व मेडिकल एडवांस की बहाली करने, अनुकंपा पर आधारित नियुक्तियों के मामले में दिक्कतों को दूर करने, सीधे भर्ती कर्मचारियों को 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ लागू करने, गैर कार्यकारी स्टाफ की नई भर्ती करने को पूरा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मलोट में गिद्दड़बाहा और लंबी के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान सुखदेव सिंह, हरफूल सिंह, सुरेश प्रसाद और राम अवध राय मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed