{"_id":"68c5de17044fa17a490d585b","slug":"pro-kabaddi-leaguenitin-dhankar-scored-eight-and-puneet-kadyan-scored-two-points-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-126079-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो-कबड्डी लीग...नितिन धनखड़ ने आठ और पुनीत कादयान ने दो पॉइंट लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो-कबड्डी लीग...नितिन धनखड़ ने आठ और पुनीत कादयान ने दो पॉइंट लिए
विज्ञापन
13jjrp10- झज्जर। मैच में प्वाइंट हासिल करते हुए नितिन धनखड़। स्रोत- सोशल मीडिया
झज्जर। प्रो-कबड्डी लीग के मैच में बंगलूरू बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्स को हराया। इस दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए जिले के गांव कलोई निवासी नितिन धनखड़ आठ पॉइंट हासिल किए। इसके अलावा गांव दुबलधन निवासी पुनीत कादयान को बंगाल वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए दो पॉइंट लिए।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को प्रो-कबड्डी लीग के दो मैच खेले गए। पहले मैच में बंगलूरू बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 28-23 के अंतर से हरा दिया। इसमें नितिन धनखड़ इस मैच में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाएं।
इसके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से कोई अन्य खिलाड़ी भी मैच में नहीं चला। नितिन धनखड़ ने मैच में सात रेड पॉइंट व एक बोनस पॉइंट हासिल किया। नितिन का इस सीजन का यह पहला ऐसा मैच है जिसमें वह सुपर-10 नहीं लगा पाए। इससे पहले खेले गए चारों मैचों में नितिन ने सुपर-10 लगाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरा मैच में तमिल थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्स को 46-36 के अंतर से हरा दिया। इसमें शुरुआती दो रेड में पुनीत कादयान ने पॉइंट हासिल किए लेकिन इसके बाद पुनीत कादयान मैच में नहीं चल पाए। इस कारण उनकी जगह मैच में किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया गया।