फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Priyanshu selected for World Junior Judo Championships

विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप के लिए प्रियांशु का चयन

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 29 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu selected for World Junior Judo Championships
फोटो-66: खिलाड़ी प्रियांशु। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। गांव बराही स्थित इंडोर स्टेडियम के प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी प्रियांशु का चयन विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप के 100 किलोग्राम भार वर्ग के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित होगी। प्रियांशु ने भोपाल स्थित साई में आयोजित ओपन चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर भाजपा जिला महामंत्री और जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने प्रियांशु, पिता राकेश और कोच बिजेंद्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रियांशु ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियांशु विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगे। साथ ही कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया उत्साह प्रदान करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed