{"_id":"57508dee4f1c1b802f1091f8","slug":"president-pranab-mukherjee-reached-chandigarh-before-shimla-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला टूर के लिए चंडीगढ़ पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला टूर के लिए चंडीगढ़ पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भव्य स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत
- फोटो : amar ujala
शिमला के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी सहित हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
एडवाइजर परिमल रॉय ने भी उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। प्रणव मुखर्जी पांच दिन शिमला सहित कई स्थानों पर जाएंगे। राष्ट्रपति शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन