फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Praying in the temple, and gave best wishes to all the prayers in the mosque

मंदिर में प्रार्थना, मस्जिद में दुआएं फिर सबको दीं शुभकामनाएं

Sun, 01 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 01 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Praying in the temple, and gave best wishes to all the prayers in the mosque
रामजानकी मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : amarujala

हरदोई।   जिलेवासियों ने नूतन वर्ष के पहले रविवार को अपने धर्म के अनुसार भगवान के समक्ष माथा टेक अमन चैन की दुआएं मांगी। मंदिर, मस्जिद से लेकर गुरुद्वारा में अरदास की गई।  

विज्ञापन


नए साल पर उम्मीदों एवं मन्नतों को मांगने का आगाज रविवार की सुबह से शुरू हो गया।  सर्व-धर्म के लोगों ने अपनी रीति नीति के अनुसार पूजा करने के साथ देश और समाज में अमन चैन की दुआएं मांगी।
विज्ञापन


मंदिरों में जहां घंटे, घड़ियाल बजे और लोगों ने मत्था टेक प्रार्थना की तो मस्जिदों में नमाज अता करने के साथ लोगों के हाथ दुआओं के लिए उठे। गिरजाघराें में उपदेश देने के साथ प्रार्थना हुई और गुरुद्वारों में अरदास लगाते हुए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर स्थित प्रमुख मंदिरों में हरदोई बाबा मंदिर, लखनऊ रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर, बडे़ चौराहे स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर, छोटा चौराहा स्थित बाबा तुरंतनाथ मंदिर, नुमाइश चौराहा स्थित शिव भोले मंदिर, आंनद सिनेमा रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, नघेटा रोड स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर एवं खेतुई स्थित बाला जी मंदिर पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ और देर दोपहर तक चलता रहा लोगों ने मंदिरों में मत्था टेक भगवान से समाज और देश में सुख समृद्धि तथा शांति आने की प्रार्थना की।


प्रसाद चढ़ाया और लोगों के मध्य प्रसाद का वितरण किया। इधर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज अता की। लोगों ने खुदा से देश और समाज की सलामती तथा अमन चैन की दुआएं मांगी। शहर स्थित सभी मस्जिदों में नमाज अता कर दुआएं मांगने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सिख धर्म के लोगों ने गुरुद्वारों में अमन चैन की अरदास लगाते हुए प्रार्थना की तथा लंगर का आयोजन किया। महात्मा गांधी मार्ग स्थित गिरजाघर में फादर ने सभी को अमन चैन एवं सुख शांति तथा आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए प्रार्थना कराई । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed