फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Prakriti district 's Topper in

नवोदय की प्रकृति बनीं जिला टॉपर

Sat, 21 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Prakriti district 's Topper in
सीबीएसई में 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद सीतापुर के स्टडी वेल स्कूल में कुछ इस तरह से जश्न मनाते दिखे होनहार।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। इन परिणामों में जिले की प्रकृति आनंद ने 96.2 फीसदी अंकाें के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं जिले की टॉप टेन सूची में इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स का दबदबा रहा। परिणाम आते ही होनहारों ने मिठाई  बांट व गले मिलकर कामयाबी का जश्न मनाया।

विज्ञापन


सीबीएसई के नतीजे जानने की उत्सुकता परीक्षार्थियों में शनिवार सुबह से दिखने लगी। दोपहर करीब 11:30 बजे नतीजे घोषित हुए। इंटरनेट पर नतीजे देखते ही स्टूडेंट्स के चेहरे दमक उठे। बेहतरीन अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की खुशी देखते ही बनती थी।
विज्ञापन


सफलता अर्जित करने के बाद मेधावी अपने अभिभावकों व गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के बाद सहपाठियों के संग जश्न में डूब गए। जिसके चलते घरों से लेकर शहर की गलियों व रेस्टोरेंट में गहमागहमी बढ़ गई। परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा प्रकृति आनंद ने सर्वाधिक अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे स्थान पर सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्र वंशज नगेश पांडेय रहे। उन्हें 94.6 फीसदी अंक मिले। तीसरे पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अमित कुमार काबिज हुए हैं। उन्हेें 94.4 प्रतिशत अंक मिले। जबकि इसी विद्यालय की साक्षी सिंह भी 94.4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। केंद्रीय विद्यालय की ज्योति सिंह 93.4 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed