{"_id":"57f3eb244f1c1b8c32270762","slug":"power-cut-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
हरैया मे बिजली कटौती के विरोध मे भाजपा के कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रर्दशन।
नवरात्र में हो रही विद्युत कटौती के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेता अजय सिंह के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और व्यवस्था सुधारने की मांग की।
नवरात्र पर्व पर अघोषित विद्युत कटौती से नाराज भाजपाई सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र हर्रैया पहुंचे। जानकारी मिली कि विभागीय अधिकारी तहसील दिवस में है, वे हर्रैया तहसील में पहुंच गए। वहां नारेबाजी करते हुए धरना देने के बाद एसडीएम को मांग पत्र दिया। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा किया था, मगर सरकार का दावा हवा हवाई निकला। नवरात्र का पर्व चल रहा है, मगर विद्युत कटौती बदस्तूर जारी है। इस मौके पर वरुण सिंह, राणा सिंह, रवि, रितेश, अभिषेक, केके सिंह आदि रहे।