{"_id":"5748981c4f1c1b440769161d","slug":"power-corporation-drifted-casually-child-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की लापरवाही से गई बच्चे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की लापरवाही से गई बच्चे की जान
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से कटे हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट आने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विद्युत निगम के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि तार हटाने के लिए कई बार मांग की गई थी। इसके बाद निगम ने तार नहीं हटवाया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मवइया गांव में काफई समय से तार टूटा हुआ पड़ा था। आंधी आने के दौरान इस तार पर विद्युत सप्लाई वाला तार टूट कर गिर गया। इस वजह से पहले से टूटे तार में भी करंट आ गया। गांव निवासी जियालाल कोरी का बेटा शिवम सुबह खेत में गया और पहले से टूटे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीण मौके पर जुट गए। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। तार सही कर दिया जाता तो हादसा न होता। मृतक के पिता ने निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हथगाम एसओ संजय सिंह ने बताया कि जहां घटना हुई, उस तार की सप्लाई तीन माह से कटी थी।
विज्ञापन
गांव वाले भी निश्चिंत थे और बच्चे आसपास ही खेला करते थे। जबकि इसी तार से कुछ दूरी पर दो खंभों में एलटी लाइन की सप्लाई चालू थी। आंधी व तूफान में इन्हीं तारों में से कोई तार छू जाने पर इस तार में भी सप्लाई चालू हो गई और बच्चे की जान चली गई। जांच कर रिपोर्ट निगम के अफसरों को भेजी जाएगी।