{"_id":"57efdc1f4f1c1b9a11573cd0","slug":"policemen-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी घायल
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर में तैनात एक पुलिस कर्मी शुक्रवार रात दिनेशपुर रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
ग्राम फुलसुंगी निवासी धीरज भंडारी (31) बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत है। शुक्रवार रात्रि वह अपनी बाइक से बाजपुर ड्यूटी के लिए जा रहा था। दिनेशपुर रोड पर अज्ञात वाहन धीरज की बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया।
हादसे में धीरज की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने धीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया, बाद में उसके परिजनों को सूचना दी गई। घायल धीरज के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बाद में उसे निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया। दुर्घटना में पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और धीरज का हाल जाना।