{"_id":"579a62194f1c1bc06121f512","slug":"police-evacuated-houses-of-history-sheeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से खाली कराया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से खाली कराया मकान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
कब्जा मुक्त घर में पीड़ित परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में परिवार संग रहने वाले शिवभवन त्रिपाठी के खाली घर का ताला तोड़कर एक हिस्ट्रीशीटर ने कब्जा कर लिया। खबर पाते ही परिवार वापस लौटा और एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर चौकी पुलिस ने भवन मालिक को कब्जा दिलाया।
शिवभवन त्रिपाठी ने एक साल पहले अशोक नगर ईसाइनपुरवा में प्लाट लेकर मकान बनवाया था। वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। परिवार संग हरियाणा में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को उन्हें खबर मिली कि आदित्य शुक्ला उर्फ जैनू ने ताला तोड़कर भवन में कब्जा कर लिया है। वह लोग भागकर घर आए, उन्हें अपने ही घर में जबरन कब्जा करने वालों ने घुसने नहीं दिया।
मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल पहुंचे। पुलिस के भी कहने पर आरोपियों ने गेट नहीं खोला। पुलिस छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची, तब तक आरोपी दीवार कूदकर भाग निकले। पुलिस ने ताले तोड़कर परिवार को कब्जा दिलाया। आरोपियों ने घर में पूरी गृहस्थी का सामान भी जुटा लिया था।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि घटना के बाद बुधवार रात आदित्य शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और शिवभवन व उसके परिवार को गालीगलौज की। इसके बाद फरार हो गया। चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी आदित्य शुक्ला असोथर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, उसकी तलाश की जा रही है। इन दिनों शहर में विधानसभा चुनाव की दावेदारी के पोस्टर लगवा कर सफेदपोश होने की जुगत में है।