फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   pm daughter remembered memories of old house

पुराने घर की यादों में खोई पीएम की बेटी

Sat, 17 Nov 2012 02:18 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2012 02:18 PM IST
विज्ञापन
pm daughter remembered memories of old house

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी प्रो. उपिंदर सिंह शुक्रवार को जब पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आईं तो उनकी करीब 40 साल पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने अपने पुराने घर एफ-15 में जाकर वहां के कोने-कोने को देखा और साथ ही विभाग में स्थित पापा के कमरे में एक-एक चीज को निहारा।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वीसी से बड़े ही उत्साह के साथ पुरानी यादों के बारे में बातें की। करीब चार दशक पहले पीएम यहां के इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में पढ़ाया करते थे। प्रो. उपिंदर शुक्रवार को हिस्ट्री विभाग की ओर से आयोजित प्रो. हरी राम मेमोरियल में लेक्चर देने अंग्रेजी विभाग के आडिटोरियम में पहुंची थी।
विज्ञापन

 
घर में लगे मीठे आमों का स्वाद है याद
लेक्चर के दोरान उन्होंने पीयू कैंपस में बिताए दिनों की यादों को ताजा किया और घर जाने की इच्छा जताई। पीयू प्रशासन ने भी तुरंत उनकी इच्छा को पूरा करने के इंतजाम कर दिए। लेक्चर खत्म होते ही शुक्रवार करीब 12.30 बजे एफ-15 मकान में वीवीआईपी गाड़ियों का काफिला पहुंचा। चार-पांच गाड़ियों में सिक्योरिटी फोर्स के जवान, पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और कुछ प्रोफेसर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह घर प्रो. दिनेश गुप्ता को अलॉट है। घर की घंटी बजी तो प्रो. गुप्ता का बेटा निकला। घर पर उस समय और कोई नहीं था। डॉ. उपिंदर ने वीसी के साथ अपने इस पुराने घर में बिताए दिनों की यादों को ताजा किया। उन्होंने घर के बेडरूम से लेकर अन्य जगहों के बारे में भी बताया। प्रो. उपिंदर को आज भी घर में लगे मीठे आम का स्वाद याद है।   

इकोनॉमिक्स विभाग में जाकर देखा पापा का कमरा
डॉ. मनमोहन सिंह ने पीयू के इकोनॉमिक्स विभाग में करीब पांच साल तक पढ़ाया है। शुक्रवार को प्रो. उपिंदर पिता के विभाग में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता के कमरे को भी देखा। इस कमरे को विभाग ने खास तौर से पीएम की यादों के साथ तैयार किया है। मौजूदा समय में कमरा प्रो. एमआर खुराना को अलॉट किया हुआ है। काफी देर तक उपिंदर पिता के कमरों की यादों में खो गईं।

 
पूरे कैंपस का लगाया चक्कर
प्रो. उपिंदर सिंह ने शुक्रवार को गाड़ी से ही पूरे कैंपस का दौरा किया। वह पीयू के वीसी गेस्ट हाउस के सुइट में रुकी हुई थीं, जहां पर एसपीजी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वीसी ने प्रो. उपिंदर को पीयू और जाने माने साइंटिस्ट होमी बाबा से जुड़ी कुछ किताबें भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed