{"_id":"6a22a06daf59ab33d500d9b1","slug":"plant-shikayat-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4361155-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे लोग, प्लांट के लिए चिन्हाकित भूमि को लेकर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे लोग, प्लांट के लिए चिन्हाकित भूमि को लेकर की शिकायत
Fri, 05 Jun 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:08 PM IST
सार
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर बड़ी संख्या में जिले के ग्राम बोईरड़ीह के ग्रामीण और महिलाओं ने भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीबीजी प्लांट बायो गैस के लिए चिन्हाकित लगभग 16 एकड़ भूमि को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है
विज्ञापन
.
विस्तार
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर बड़ी संख्या में जिले के ग्राम बोईरड़ीह के ग्रामीण और महिलाओं ने भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीबीजी प्लांट बायो गैस के लिए चिन्हाकित लगभग 16 एकड़ भूमि को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं,इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया हैं।
विज्ञापन
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि बोईरड़ीह गांव में शासन के द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सीबीजी प्लांट बायो गैस के लिए लगभग 16 एकड़ शासकीय भूमि पर प्लांट लगाने का वह विरोध कर रहे हैं,उनका कहना है कि गांव में मवेशी चारागाह शासकीय भूमि जो की मवेशियों के लिए चारागाह भूमि हैं,अगर इस पर प्लांट लगाया जाता है तो उन्हें मवेशियों के चारागाह के लिए परेशानी होगी,जिसको लेकर आज बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे और इसको लेकर ज्ञापन सौंपा हैं,ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट लगने से चारागाह की भूमि खत्म हो जाएगी,जिससे 200 से अधिक मवेशियों और उनके मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,इसलिए इस भूमि पर लगने वाले इस प्लांट को निरस्त किया जाए,जिसकी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया गया हैं,जहां बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
.

.