{"_id":"63b7023ceaccef21733bf5c3","slug":"placement-camp-in-raipur-8th-passed-youth-apply-this-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: 8वीं पास युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका, जिला रोजगार कार्यालय में 9 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: 8वीं पास युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका, जिला रोजगार कार्यालय में 9 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप
Thu, 05 Jan 2023 10:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:48 PM IST
सार
नौकरी के लिए 8वीं और स्नातक युवा आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका है। उन्हें कई पदों पर नौकरी के शानदार अवसर मिलने वाले हैं। नौकरी के लिए 8वीं और स्नातक युवा आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से मनी टाक्स बिजनेस, स्मार्ट टेक्नोलॉजिस एवं भारती एयरटेल लिमिटेड रायपुर की ओर से सेल्स एक्सीक्यूटीव ऑफिस स्टॉफ, पेपर कलेक्शन मैनेजर एवं डिलीवरी ब्वॉय आदि के 82 पदों पर नौकरी दी जाएगी। नौकरी पाने के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण है। उन्होंने बताया कि कैम्प में योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र और बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेसमेंट कैंप का विवरण
कुल पद- 82
पद- सेल्स एक्सीक्यूटीव,ऑफिस स्टॉफ, पेपर कलेक्शन मैनेजर, डिलीवरी ब्वॉय आदि पद
न्यूनतम योग्यता- 8वीं और स्नातक
सैलरी- 7 हजार से 30 हजार रुपए प्रतिमाह
स्थान- जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर
अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं। जहां पर विस्तृत जानकारी मिलेगी।