फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   At Mekaj Hospital patient husband jumped from third floor

मेकाज अस्पताल में हड़कंप: मरीज के पति ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मच गई अफरा-तफरी

Tue, 05 May 2026 02:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 02:32 PM IST
सार

जगदलपुर के मेकाज अस्पताल में मरीज के परिजन ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को आपातकालीन विभाग ले जाकर बेहतर इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
At Mekaj Hospital patient husband jumped from third floor
इसी खिड़की से कूदा था युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मरीज के पति ने बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी। यह घटना फीमेल मेडिसिन 1 वार्ड में हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। घायल को तत्काल आपातकाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मारडूम निवासी 28 वर्षीय पायके माड़वी पीलिया के इलाज के लिए फीमेल मेडिसिन वार्ड 1 के बिस्तर संख्या 18 पर भर्ती हैं। आज सुबह उनके पति लक्ष्मण बाथरूम में गए और वहां लगे लोहे के रॉड को मोड़कर खिड़की पर चढ़ गए। 
विज्ञापन


अचानक उन्होंने नीचे कूद लगा दी, जिसे देखकर नीचे काम कर रहे सफाई कर्मचारी डर गए। उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए घायल लक्ष्मण को उठाया और बेहतर उपचार के लिए आपातकाल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे वार्ड में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधीक्षक अनुरूप साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को देखने के बाद चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने सर्जरी विभाग के एचओडी को भी मामले से अवगत कराया।

सर्जरी विभाग के एचओडी ने भी घायल को देखने के बाद जूनियर डॉक्टरों को इलाज के बारे में बताया। अधीक्षक ने बाद में उस खिड़की का भी निरीक्षण किया जहां से लक्ष्मण ने छलांग लगाई थी। इसके बाद आला अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में अस्पताल की सभी टूटी-फूटी खिड़कियों को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया।


मरीज के परिजनों ने बताया कि युवक लक्ष्मण की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल, घायल लक्ष्मण का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन इस घटना के कारणों की भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed