{"_id":"6af8b7237c99fd30630076cf","slug":"paths-leading-to-fields-in-nine-villages-will-be-paved-357-crore-will-be-spent-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142408-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गांवों में खेतों को जाने वाले रास्ते होंगे पक्के, 3.57 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गांवों में खेतों को जाने वाले रास्ते होंगे पक्के, 3.57 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
झज्जर। जिले के नौ गांवों में खेतों को जाने वाले रास्ते पक्के किए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन रास्तों के निर्माण पर 3 करोड़ 57 लाख 861 रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
फिलहाल जिले के कई गांवों में खेतों तक जाने वाले रास्ते कच्चे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में रास्तों पर कीचड़ जमा हो जाता है। रास्ते पक्के होने से ग्रामीणों और किसानों को राहत मिलेगी।
पंचायती राज विभाग की ओर से बराही गांव में मोजी के मकान से नंबरदार के खेत तक रास्ता पक्का किया जाएगा। इस पर 51 लाख 8 हजार 351 रुपये खर्च होंगे। कनोंदा गांव में कुलासी-बराही रोड से नहर तक रास्ते का निर्माण होगा, जिस पर 44 लाख 35 हजार 187 रुपये खर्च किए जाएंगे। बामनोली गांव में गांधी रोड पर रास्ता बनाने पर 27 लाख 5 हजार 870 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
बराही गांव में ओमप्रकाश से बदन के खेत तक रास्ते के निर्माण पर 42 लाख 72 हजार 159 रुपये खर्च किए जाएंगे। निलोठी गांव में फिरनी से नहर तक रास्ता पक्का करने पर 28 लाख 51 हजार 146 रुपये खर्च होंगे।
बालौर गांव में तकदीर के खेत से ग्राम पंचायत की फिरनी तक रास्ता बनाया जाएगा। इस पर 25 लाख 15 हजार 116 रुपये खर्च होंगे। टांडाहेड़ी गांव में सतबीर से उमर सिंह और राजबीर के खेत तक रास्ते के निर्माण पर 30 लाख 19 हजार 222 रुपये खर्च किए जाएंगे। सोलधा गांव में वाल्मीकि बस्ती से जगरतपुर रोड तक रास्ता बनाने पर 38 लाख 84 हजार 869 रुपये खर्च होंगे।
दाबौदा कलां गांव में मनोज से राकेश के खेत तक रास्ते के निर्माण पर 29 लाख 56 हजार 256 रुपये और लोवा खुर्द गांव में खेल स्टेडियम से सोलधा रोड तक रास्ता बनाने पर 39 लाख 75 हजार 685 रुपये खर्च किए जाएंगे।