फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   passengers face problem when they are nor get buses

बसें नहीं मिलने से यात्री हुए परेशान 

Thu, 21 Apr 2016 01:09 AM IST
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
passengers face problem when they are nor get buses
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही रोडवेज के इंतजाम की पोल खुल गई। बुधवार की रात बसों की कमी की वजह से यात्रियों को देर रात बस स्टैंड पर भटकना पड़ा। देवरिया, पडरौना और तमकुही रोड रूट पर बसें कम पड़ गई। इसके चलते बच्चों, महिला और बुजुर्ग खासे परेशान हुए।
विज्ञापन


रेलवे बस स्टैंड पर बुधवार शाम चार बजे से यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। देवरिया और पडरौना रूट पर चलने वाली बसों के डिपो में पहुंचते ही लोग सीट के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। इस दौरान कई यात्री चुटहिल भी हो गए। शाम होते ही मौसम ठंडा होने पर भीड़ एकाएक इतनी बढ़ गई की बसें कम पड़ गई। रोडवेज प्रशासन के पास बसों के इंतजाम न होने से दिक्कत ज्यादा हो गई और यात्रियों के सब्र का बांध भी टूटने लगा।
विज्ञापन


रोडवेज ने आनन-फानन में गोरखपुर से लखनऊ चलने वाली दो बसों को देवरिया और पडरौना रूट पर लगाया। गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि लगन के चलते अचानक भीड़ बढ़ गई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed