{"_id":"69bb143e1e7160c847005d0e","slug":"parmanand-malik-wins-gold-in-javelin-throw-at-the-age-of-79-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-121998-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 की उम्र परमानंद मलिक ने जेवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 की उम्र परमानंद मलिक ने जेवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
फोटो-62: परमानंद मलिक।
बहादुरगढ़। उम्र महज एक संख्या है यह साबित कर दिखाया है 79 वर्षीय मास्टर खिलाड़ी परमानंद मलिक ने। उन्होंने पंजाब में 14 से 16 मार्च तक आयोजित 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त परमानंद मलिक पिछले कई दशकों से खेलों में सक्रिय हैं और अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 327 पदक जीत चुके हैं।
उनकी उपलब्धियों की सूची यहीं नहीं रुकती। पिछले वर्ष आयोजित मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में भी उन्होंने जेवलिन, हैमर और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे नियमित अभ्यास कर रहे हैं और आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।