{"_id":"6aae6f8ea9aa9105fd04e61e","slug":"bengal-congress-candidate-for-nandigram-bypolls-milan-pradhan-sent-to-judicial-custody-till-oct-3-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मिलन तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, विपक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मिलन तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, विपक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
Sat, 19 Sep 2026 04:48 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:48 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुई। इस कदम पर कांग्रेस और ममता खेमे ने सवाल उठाते हुए राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इसे नियमित कानूनी प्रक्रिया बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 2007 के पुराने हत्या और दंगे के मामले में गिरफ्तार कर 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह गिरफ्तारी तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) द्वारा अपनी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे का नामांकन वापस लेने और मिलन प्रधान को समर्थन देने का एलान करने के महज कुछ ही घंटों के भीतर हुई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें हल्दिया उप-मंडलीय अदालत में पेश किया।
पुलिस ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, मिलन प्रधान के खिलाफ चार गैर-जमानती वारंट लंबित थे। ये सभी मामले साल 2007 में नंदीग्राम के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के समय दर्ज किए गए थे, जिनमें हत्या, जानलेवा हमला, दंगा, अपहरण, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। अदालत में सरकारी पक्ष ने कहा कि प्रधान पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे थे और पता चलने पर ही यह वैधानिक कार्रवाई की गई है।
14 दिनों की जेल, सोमवार को कोंटाई कोर्ट में पेशी
मिलन प्रधान के वकील के मुताबिक, अदालत ने नंदीग्राम थाने से जुड़े तीन वारंटों के मामले में उन्हें 14 दिनों की जेल भेजा है। वहीं खेजुरी पुलिस थाने में दर्ज चौथे वारंट के सिलसिले में उन्हें सोमवार को कोंटाई अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विपक्ष ने घेरा, भाजपा ने आरोपों को नकारा
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 6 अक्टूबर के उपचुनाव में समर्थन देने की घोषणा के तुरंत बाद हुई इस गिरफ्तारी पर सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस गुट ने इसे 'प्रतिशोध की राजनीति' बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुराने मामलों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई विशुद्ध रूप से एक पुराने आपराधिक मामले के आधार पर हुई है।