फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Para-military pensioners received OROP

पैरा मिलिट्री पेंशनरों को भी मिले ओआरओपी

Sun, 06 Mar 2016 11:05 PM IST
Almora
Almora Updated Sun, 06 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Para-military pensioners received OROP
बैठक - फोटो : अमर उजाला

 पूर्व पैरा मिलिट्री कल्याण समिति की ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में हुई बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने सेना की तरह पैरा मिलिट्री फोर्स के पेंशनरों को भी ओआरओपी देने के अलावा सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग उठाई।

विज्ञापन

पूर्व अर्द्धसैनिक बल वेलफेयर एसोशिएसन की स्टेट कोऑडिनेशन कमेटी के चेयरमैन व राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मनोहर सिंह नेगी ने इस मौके पर कहा कि कुमाऊं के सभी ब्लॉकों और तहसीलों में भी पैरा मिलिट्री कल्याण समितियां गठित की जाएंगी। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा श्री नेगी ने अल्मोड़ा में जल्द से जल्द पैरामिलिट्री फोर्सेस का मंडल कार्यालय खोला जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सेना के जवानों की तरह पैरा मिलिट्री जवानों को भी शहीद का दर्जा मिले। पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अर्ध सैनिक नाम हटाकर पैरा मिलिट्री फोर्स करने की भी मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केबी पांडे और संचालन जोगा सिंह बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर  प्रदेश संयोजक श्री मनोहर सिंह नेगी के अलावा, प्रदेश सचिव आरएस बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, उमेश सिंह, लाल सिंह भाकुनी, प्रताप सिंह बजेठा, दीवान सिंह बोरा, खुशाल सिंह भंडारी, डीसी वैष्णव, राम सिंह राना, केवलानंद मिश्रा, महेद्र सिंह, हीरा सिंह, नंदन सिंह, बची राम, केदार सिंह, गोपाल सिंह, आनंद बोरा आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed