फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Panic of Ganga, Ramganga

गंगा, रामगंगा की कटान से दहशत

Sun, 20 Aug 2017 12:12 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 20 Aug 2017 12:12 AM IST
सार

रामगंगा का जलस्तर कम होने से तेज धारा के चलते गांव अलादपुर भटौली में कटान तेज हो गया है। इससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन
Panic of Ganga, Ramganga
इंडिया मार्का हैंडपंप को उखाड़ते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामगंगा का जलस्तर कम होने से तेज धारा के चलते गांव अलादपुर भटौली में कटान तेज हो गया है। इससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। जलस्तर कम होता जा रहा है। वैसे-वैसे गांव अलादपुर भटौली में कटान तेज होता जा रहा है।
विज्ञापन


रातों रात मिट्टी के टीले तेज धारा से कट कर पानी में समा रहे है। खेत पानी में समा चुके है। एक दर्जन ग्रामीण अपने आवासों को तोड़कर मलवे को सड़क किनारे लगा चुके है। रात में कब किसका मकान कटान की चपेट में आ जाए, इस डर से ग्रामीण रात में कटान पर नजर रखने को जागते है।
विज्ञापन


इस गांव में बीमार लोगों को दवा देने के लिए स्वास्थ्य टीम अभी तक नहीं गई है। ग्रामीणों का हाल लेने अभी तक कोई जनप्रतिनिधि गांव में नहीं गया। एसडीएम वसंत लाल ने बताया कि लेखपाल राजीव पांडेय ने नौ झोपड़ियों के गिरने की सूचना दी है। नायब तहसीलदार भानु प्रताप से सर्वे कराकर सूची तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपुर। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी कम होने से कई ग्रामीण बुखार, खासी, आंखों में जलन जैसी बीमारियों से ग्रसित है। इनके उपचार के लिए गांव जाने को बनाई गई स्वास्थ्य टीमे कागजों में गांवों में पहुंच रही है। वास्तव में अभी तक किसी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं गई है। इस कारण बीमार ग्रामीण झोलाछाप डाक्टरों से उपचार कराने को मजबूर है।

गांव जोगराजपुर, सुंदरपुर, कुडरी, जटपुरा, कैलयाई, रामप्रसाद नगला, तीसराम की मढैया में संक्रामक रोग फैलने से कई ग्रामीण बीमारियों की चपेट में चुके है। तीसराम की मड़ैया निवासी विपिन कुमार, विजय पाल, सुरेश चंद्र, वृजेश ने बताया कि गांव में कई लोग बीमार है। स्वास्थ्य टीम गांव में दवा देने नहीं आई है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. आरिफ  सिद्दीकी ने बताया कि टीमों को गांवों में भेजा जा रहा है। वह कहा जा रही है, इस संबंध में टीमों से जानकारी की जाएगी। एसडीएम वसंत कुमार ने बताया कि टीम गांव में नहीं जा रही है। इसकी जांच करा कर कार्रवाई के लिए डीएम और सीएमओ को पत्र भेजा जाएगा।

शमसाबाद में गंगा में आई बाढ़ के पानी से घिरे गांव कमथरी में शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसपी दयानंद मिश्रा नाव से गांव पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। कोटेदारों को राशन बांटने के निर्देश दिए है। गांव के जाने वाले रास्ते में पानी भरा होने के कारण डीएम और एसपी पहले ट्रैक्टर पर बैठकर गांव के नजदीक पहुंचे। पानी अधिक होने पर तहसीलदार ने नाव की व्यवस्था की।


तब डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी नाव में बैठकर गांव में पहुंचे। डीएम ने कहा ग्रामीणों को न्यामतपुर भुकसी और सुल्तान खरेटा में पट्टे पर जमीन दी जाएगी। डीएम ने सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए । कोटेदार रामजीत व रामशंकर को राशन बांटने के निर्देश दिए। डॉ. अभिलाश यादव को बुलाकर डीएम ने बीमार ग्रामीणों को दवा दिलवाई।


 
रामगंगा का जलस्तर कम होने से तेज धारा के चलते गांव अलादपुर भटौली में कटान तेज हो गया है। इससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed