{"_id":"3bae414101bc2ca2e2bb33aeabd31429","slug":"paneer-dahi-bada","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर दही बड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर दही बड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
मनिता शर्मा, मेरठ
विज्ञापन
सामग्री-
पनीर 250 ग्राम, दही 250 ग्राम, कॉर्नफ्लोर 1/2 कप, चाट मसाला एक चम्मच, भुना जीरा पाउडर एक चम्मच, सूखा फल दो चम्मच, काला नमक स्वाद के मुताबिक, तलने के लिए तेल, इमली और पुदीने की चटनी।
विधि-
पनीर को बराबर टुकडों में काट लें और एक चाकू की सहायता से पनीर में एक कट लगा लें।
अब कॉर्नफ्लोर को पानी और थोड़े से नमक के साथ मिलाकर घोल बना लें। पनीर के टुकडों को कॉर्नफ्लोर के घोल में डिप करके गर्म तेल में सुनहरा होने तक भून लें।
विज्ञापन
अब तले हुए पनीर को पानी में दो मिनट के लिए भिगो दें साथ ही दही को अच्छी तरह फेंट कर रख लें।
पानी में भिगे हुए पनीर को निचोड़ने के बाद दही में डालकर फ्रिजर में 20 मिनट तक रख दें।
फ्रिजर से निकाल कर सर्विंग बाउल में पनीर दही बड़े डाले ऊपर से इमली और पुदीने की चटनी, नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर छिड़ककर सूखे फलों से सजाकर सर्व करें।
विज्ञापन