Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Over 470 youths received appointment letters at the mega job fair

मेगा जॉब फेयर में 470 से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Over 470 youths received appointment letters at the mega job fair
30jjrp07- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में विद्या​र्थियों को नियु​क्ति पत्र सौंपते पूर्व 
झज्जर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा और जिला रोजगार विभाग की ओर से शुक्रवार को संस्थान परिसर में मेगा जॉब फेयर लगाया गया। इसमें 34 कंपनियों ने भाग लिया। मौके पर ही 470 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं 356 का अप्रेंटिसशिप और रोजगार के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बदलते समय में हार्ड स्किल, सॉफ्ट स्किल के साथ मार्केटिंग स्किल सीखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य संदीप अहलावत ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। जॉब फेयर में हीरो मोटोकॉर्प, पैनासोनिक, एचएनजी ग्लास, ट्राइकोलाइट, ल्यूमैक्स, एजटेक, पुखराज हेल्थ केयर और सुब्रोस सहित 34 कंपनियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण से युवा नौकरी के साथ स्वरोजगार भी अपना सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने युवाओं को बदलती तकनीक के अनुसार अपने कौशल को अपडेट रखने की सलाह दी। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना ने भी कौशल आधारित प्रशिक्षण को रोजगार का बेहतर माध्यम बताया।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, भाजपा नेता मनीष बंसल, जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र मलिक और अनिल दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed