Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Our youth are capable of leaving behind challenges and moving ahead: Dhankhar

चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में हमारे युवा सक्षम : धनखड़

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 19 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Our youth are capable of leaving behind challenges and moving ahead: Dhankhar
18jjrp13- राजकीय नेहरू पीजी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टॉल निरीक्षण कर छात्रा से जा
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसी चुनौतियों का समाधान करने में हमारे युवा सक्षम हैं। दुनिया भर में औद्योगिकीकरण से पर्यावरण संरक्षण एक चुनौतीपूर्ण काम है।
विज्ञापन

वह वीरवार को राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में एक दिवसीय बाजार : पर्यावरण जागरूकता पहल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता बड़ा गुण है। मार्केटिंग स्किल को भी अपनाना है। मार्केटिंग स्किल उत्पादन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होकर उभरी है।
विज्ञापन

पहले एकत्रीकरण का जमाना था फिर पशुपालन आजीविका का साधन बना, इसके बाद खेती का नंबर आया। खेती के बाद औद्योगीकरण से दुनिया आगे बढ़ी, मार्केटिंग का जमाना आया, जिसके पास बेचने का आइडिया है वह किसी भी उत्पादन को बेहतर तरीके से बेचकर लाभ कमा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के 11 कॉलेजों, केंद्रीय विद्यालय, झज्जर और आईटीआई गुढ़ा की टीमों ने भाग लिया। यहां क्विज, पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित वस्तुओं के 21 स्टॉल लगाए गए। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, भाजपा नेता आनंद सागर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, डॉ. पुष्पेंद्र काद्यान, दीपक, डॉ. प्रियंका, डॉ. ज्योति, अरविंद कुमार मौजूद रहे।


ये रहे परिणाम
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय झज्जर की मानसी ने पहला, महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर की पूजा ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय, बहू की प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय, कुलाना की अनामिका ने पहला, राजकीय महाविद्यालय, छारा के अजय राठौर ने दूसरा और केंद्रीय विद्यालय, झज्जर की महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में एसआईएएसटीई झज्जर की मंदिरा ने पहला, खुशी ने दूसरा और संस्कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 3000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 2000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।







राहुल गांधी का जीवन आरोपों में ही चला जाएगा : धनखड़
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन आरोपों में ही चला जाएगा। कभी वो घटनाओं पर आरोप लगाते हैं और कभी वो ईवीएम पर आरोप लगाते हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत नहीं पाती। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व की क्वालिटी क्या है, यह समझ नहीं पा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व दिल चुराने वाला है जिस पर दिल आ जाता है तो वोट अपने आप आ जाती हैं। फिर चाहे आप ईवीएम का बहाना करो या फिर चाहे चुनाव आयोग पर कुछ भी आप कहो, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज दुनिया में सबसे बेहतरीन लीडरशिप भारत के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed