{"_id":"57572eb94f1c1bb05d9c5b65","slug":"open-defecation-would-repeal-those-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करने वालों का निरस्त होगा राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच करने वालों का निरस्त होगा राशन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की समस्याओं और विकास योजनाओं की हकीकत का पता लगाने मंगलवार को सहमलपुर गांव पहुंचे डीएम विजय किरन आनंद ने चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से कहा कि जो कोई खुले में शौच करेगा उसका राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। इसके बाद गांव वालों को खुले में शौच न करने का संकल्प दिलाया गया।
चौपाल में डीएम ने कहा कि सिर्फ सरकारी योजनाओं से गांव आदर्श नहीं होता है। बल्कि महिलाएं, बुजुर्गों के सम्मान से आदर्श होता है। इस दौरान उन्होंने इंदिरा आवास और लोहिया आवास का सत्यापन किया। कुछ आवास में खिड़की और फर्श नहीं बने मिले। वहीं आवासों में 15 दिनों के अंदर सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया। हैंडपंपों को ठीक कराने का आदेश दिया।
शिक्षा की गुणवत्ता और स्थिति ठीक मिलने पर शिक्षा अधिकारियों की पीठ ठोंकी। इस दौरान डीएम ने मनरेगा के तहत खुदे तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। तालाब की गहराई और सुंदरीकरण बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सुशील कुमार गोंड़, सीएमओ डॉ. बीबी सिंह, परियोजना अधिकारी रणविजय सिंह, उपायुक्त मरेगा गजेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह, सीओ परमहंस मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।