{"_id":"587a60df4f1c1b5724ba8811","slug":"one-man-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और छह बाइक सवार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो को कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसों में घायल कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी प्रद्युम्न (18) पुत्र रामऔतार शुक्रवार को अपनी बहन की ससुराल गुमानगंज गांव गया था। देर शाम लौटते समय नरैनी कस्बे के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक अन्य घटना में फतेहगंज थाना क्षेत्र के महुई (कुलसारी) गांव निवासी गोपाल (45), रविकरन (24) और बब्बू (25) शुक्रवार की रात बाइक पर बदौसा जाते समय फतेहगंज-बदौसा मार्ग पर बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में गोपाल को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव का रामऔतार (19) पुत्र शिव कुमार और जमालपुर (कोतवाली देहात) निवासी गजेंद्र (24) पुत्र कल्लू व पन्नाह (मरका) गांव निवासी अवधेश (25) पुत्र कल्लू शुक्रवार की रात अमलोर से बांदा आते समय गांव से कुछ दूर चलते ही बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया।