फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Once again the sound of firecrackers from Bullet bike started being heard in the city.

एक बार फिर सुनाई देने लगी शहर में बुलेट बाइक से पटाखा आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बाजारों में दुकानदार एक बार फिर परेशान हो रहे हैं। उनकी परेशानी का कारण बाजारों में युवाओं की ओर से बुलेट बाइक से पटाखा बजाना है। दिनभर बाजारों में युवा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखें बजाते देखे जा सकते हैं। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से इन पर लगाम लगाने की मांग की है। कुछ माह पहले यातायात पुलिस ने बुलेट पटाखा बाइकों को लेकर विशेष अभियान चलाया था और कई बाइक के चालान के साथ साइलेंसर उतरवाएं गए थे। लेकिन अब फिर से शहर में बुलेट पटाखों की आवाज सुनाई देने लगी हैं।
विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड के दुकानदार गौरव शर्मा, रवि कुमार, राहुल शर्मा, सतीश कुमार, तकदीर सिंह, मेन बाजार के दुकानदार विकास राठी, प्रवीण कुमार ने बताया कि बुलेट बाइक से पटाखे की तरह निकलने वाली तेज आवाज से लोग परेशान भी हो रहे हैं। कई बार सड़क पर चलता राहगीर इन बाइक से निकलने वाली आवाज सुनकर डर जाता है। बीमार व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। वहीं शहर के अन्य मार्ग नाहरा-नाहरी, दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड, सेक्टर-9, सेक्टर-6 के डिवाइडिंग रास्ते पर भी बुलेट बाइक के पटाखे की आवाज सुनी जा सकती हैं। कई बार तो इनसे निकलने वाली आवाज से दूसरे वाहन चालक तक सहम जाते है। कई तो वाहन से अपना नियंत्रण तक खो देते है। इन पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


शहर में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। पिछले दिनों भी अभियान चलाकर ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विकास कुमार, एसएचओ टै्रफिक, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed