{"_id":"69ed1b4fef8e8b1a66050638","slug":"nisha-was-first-in-model-making-and-himanshi-was-first-in-poster-making-competition-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-134351-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल मेकिंग में निशा और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल मेकिंग में निशा और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम
विज्ञापन
25jjrp01- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मलेरिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत कर
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में समग्र शिक्षा के तहत हायर एजुकेशन मॉनिटरिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। इस दौरान हुई मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में निशा और पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मॉनिटरिंग प्रोग्राम के मुख्य अतिथि डॉ. जयवीर सिंह, प्रवक्ता अनिल कुमार रहे। समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित हायर एजुकेशनल मॉनिटरिंग के प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान विषयों पर मॉडल, पोस्टर, रोल मॉडल, साइंस क्विज और सेमिनार आयोजित करना था।
कक्षा 6 से 12 के लगभग 106 बच्चों के लिए मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, रोल मॉडल पर एक्टिविटी व सेमिनार आयोजित किया। इन्हीं तीनों विषयों पर उन्होंने बच्चों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की।
विज्ञापन
मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय, उमेश तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में हिमांशी ने प्रथम, प्रयास ने द्वितीय, दुष्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रोल मॉडल प्रतियोगिता में पूर्वी ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय, भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 300, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
इस प्रोग्राम में रसायन शास्त्र के प्रवक्ता जसवंत सिंह और कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने योगदान दिया। प्राचार्य वेद प्रकाश ने भी विज्ञान तथा गणित विषय में रुचि पैदा करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।