फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nipun Mission: Directorate seeks details of teachers absent during training over the past four years

निपुण मिशन : 4 साल से प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे शिक्षकों का निदेशालय ने मांगा ब्यौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। निपुण मिशन प्रशिक्षण के तहत पिछले चार वर्षों में आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविरों से गैरहाजिर रहे शिक्षकों का स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ब्यौरा मांगा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर 29 जुलाई तक ऐसे शिक्षकों की जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वर्ष 2022-23 से लेकर 2025-26 तक आयोजित निपुण मिशन के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहे शिक्षकों का विस्तृत विवरण मांगा है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप भी जारी किया गया है। उसी प्रारूप के अनुसार जानकारी भेजी जानी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी और सुव्यवस्थित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने के उद्देश्य से यह जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन


इन प्रशिक्षण शिविरों में अनुपस्थिति की मांगी जानकारी

पत्र के अनुसार वर्ष 2022-23 से अब तक निपुण हरियाणा मिशन के तहत कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इनमें नवंबर 2022 का एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण, जून 2023 का छह दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण, सितंबर-अक्तूबर 2023 का छह दिवसीय ईसीसीई बालवाटिका-3 प्रशिक्षण, मई-जून 2024 में कक्षा चौथी एवं पांचवीं के पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति पर चार दिवसीय प्रशिक्षण, नवंबर-दिसंबर 2024 में बालवाटिका के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण, जून 2025 में कक्षा पहली से तीसरी के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण तथा जनवरी 2026 में स्ट्रक्चर्ड ग्रुपिंग एवं रेमेडिएशन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed