फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   nichlanad saraswati in vrindavan

भाजपा को हिंदू हितों की पार्टी मानना भ्रामक: निश्चलानंद सरस्वती

Sun, 12 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
nichlanad saraswati in vrindavan
‌निश्चलानंद सरस्वती
भारतीय जनता पार्टी हिंदू हितों की पैरवी करने वाली पार्टी नहीं है। यदि कोई ऐसा मानता है तो वह भ्रम की स्थिति में जी रहा है। भाजपा को यूपी चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने की स्थिति में राम मंदिर निर्माण के बाबत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गोवर्धनपीठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शनिवार को चैतन्य विहार स्थित हरिहर आश्रम पर यह बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की स्थिति में भी राम मंदिर निर्माण और रामलला के विधिवत प्रतिष्ठापन को लेकर पार्टी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है भाजपा ने मंदिर निर्माण को कभी प्राथमिकता नहीं दी। भले ही पार्टी राम का नाम लेकर सत्ता में आती रही हो लेकिन कोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देकर वह अपनी क्रियाशीलता को शिथिल कर देती है।
विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक धरातल पर भारत आज भी स्वतंत्र राष्ट्र नहीं। विदेशी शक्तियां भारतीय राजनीतिक दलों पर नियंत्रण का कार्य करती हैं। यहां हिंदू आज भी दोयम दर्जे का नागरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुसंस्कृत, सभ्य, सर्वहितकारी, सुरक्षित, संपन्न और सेवापरायण समाज की संरचना को ही राजनीति का उद्देश्य करार देते हुए कहा कि सरकारों को सबके विकास की नीति का अनुपालन करना चाहिए।


गंगा और यमुना नदी के जल के अतिदोहन और परियोजनाओं के दबाव में उनके प्राकृतिक प्रवाह के साथ छेड़छाड़ को उन्होंने इन पवित्र नदियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से इस समस्या के निराकरण को लेकर बात भी की है लेकिन कोई स्थायी हल अभी तक सामने नहीं आ सका है। इस दौरान कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतम, अवनिका गौतम भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed