{"_id":"69d955984b93233ebe0e2bbe","slug":"neha-sangwan-won-bronze-medal-in-asian-wrestling-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-133775-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा सांगवान ने एशियाई कुश्ती में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा सांगवान ने एशियाई कुश्ती में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
10jjrp08- अपने पदक के साथ नेहा सांगवान।
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द के कृष्ण अखाड़ा की पहलवान नेहा सांगवान ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
उन्होंने महिलाओं के 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। कृष्ण अखाड़ा के संचालक कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि नेहा ने कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की बोलोर्तुया खुरेलखू को 10-4 के अंतर से हराया है।
बोलोर्तुया दो बार की एशियाई पदक विजेता रही हैं। यह प्रतियोगिता 6 से 12 अप्रैल, 2026 तक बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित की जा रही है। नेहा सांगवान ने संदेश देते हुए कहा कि जो भी काम करें, उसमें अपना 100 प्रतिशत दें। वो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का या अन्य क्षेत्र। नेहा ने कहा कि खेलों में भी जो युवा आगे आना चाहते हैं वो ऐसी मेहनत करें कि बाकी सब पीछे रह जाएं और आप आगे निकल जाएं।
विज्ञापन
पहलवान की उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी, बनीता, पहलवान के गुरु कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला, कोच देवेंद्र, मंजेश बलाली, जितल पहलवान, कृष्ण सरपंच खानपुर, बीडीसी अमित गहलावत व अखाड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
तीसरी पीढ़ी की परंपरा को रखा कायम
नेहा सांगवान ने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी।नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त हैं। वहीं नेहा के पिता अमित गांव बलाली चरखी दादरी के पूर्व सरपंच रहे हैं और वे भी देहाती दंगल के नेशनल स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।
बेटी के स्वदेश लौटने पर खीर, चूरमा खिला करेंगे स्वागत
नेहा की मां मुन्नी देवी ने कहा कि गांव लौटने पर बेटी का स्वागत खीर-चूरमा से करूंगी। नेहा की पसंदीदा पूरी, चूरमा व दही भी खिलाऊंगी। बता दें कि स्पर्धा में पदक जीतने से मां मुन्नी देवी और पिता अमित सांगवान बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि नेहा के ओलंपिक में पदक जीतने पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे।
प्रो रेसलिंग में भी नेहा सांगवान बनी आकर्षण का केंद्र
प्रो. रेसलिंग लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान नेहा सांगवान विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। अखाड़ा संचालक कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि प्रो रेसलिंग लीग में नेहा सांगवान ने रजनीता जांगड़ा को 9 -2 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीता। कार्ला गोदीनेज को 18-2 के स्कोर से हराकर हरियाणा थंडर्स को विनर कराया था। पंजाब की खिलाड़ी कप्तान रोक्साना जासीना को 8-0 से पराजित किया था।