{"_id":"5d77c8fa8ebc3e93d844723f","slug":"neet-aspirant-from-bihar-hangs-herself-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की रहनेवाली नीट अभ्यर्थी ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की रहनेवाली नीट अभ्यर्थी ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान
Tue, 10 Sep 2019 09:32 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे के छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने कहा कि यह घटना सोमवार शाम महावीर नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत रंगबाड़ी इलाके में हुई।
उन्होंने कहा कि बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली स्वेता कुमारी राजपूत पिछले ढाई साल से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए कोचिंग ले रही थी।
सिंह ने कहा कि लड़की किराए के घर में अपने माता-पिता के साथ यहां रह रही थी।
बाजार से घर लौटने पर उसकी मां ने लड़की को मृत पाया, जबकि उसके पिता घटना के समय काम पर गए हुए थे।
सिंह ने कहा कि लड़की ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और उसके इस उग्र कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एएसआई ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।