फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NEET aspirant from Bihar hangs herself in Kota

बिहार की रहनेवाली नीट अभ्यर्थी ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान

Tue, 10 Sep 2019 09:32 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
NEET aspirant from Bihar hangs herself in Kota
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे के छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने कहा कि यह घटना सोमवार शाम महावीर नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत रंगबाड़ी इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली स्वेता कुमारी राजपूत पिछले ढाई साल से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए कोचिंग ले रही थी।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि लड़की किराए के घर में अपने माता-पिता के साथ यहां रह रही थी।

बाजार से घर लौटने पर उसकी मां ने लड़की को मृत पाया, जबकि उसके पिता घटना के समय काम पर गए हुए थे।

सिंह ने कहा कि लड़की ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और उसके इस उग्र कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एएसआई ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed