फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Leopard ran after cattle in nainital uttarakhand

Uttarakhand: मवेशियों को सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर लाया तेंदुआ, ऐसा नजारा देख सभी हैरान; जानें फिर क्या हुआ

Mon, 29 Jan 2024 09:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Jan 2024 09:52 PM IST
सार

नैनीताल के आरूखान में सोमवार को एक तेंदुआ मवेशियों के पीछे भागते हुए मुख्य सड़क तक आ गया। सड़क से आवाजाही कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Nainital News: Leopard ran after cattle in nainital uttarakhand
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल नगर के आवासीय क्षेत्रों में तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों में खौफ है। इसी बीच आरूखान क्षेत्र में सोमवार को एक तेंदुआ मवेशियों के पीछे भागते हुए मुख्य सड़क तक आ गया। सड़क से आवाजाही कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 

विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे बल्दियाखान-पटवाडांगर रोड पर आरूखान गांव के पास कई लोग सड़क से आवाजाही कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से तीन-चार मवेशी दौड़ते हुए सड़क तक पहुंचे गए। वहीं, मवेशियों का पीछा करते हुए एक तेंदुआ भी सड़क पर पहुंच गया। तेंदुए को देख बाइक सवारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद बाइक सवारों और राहगीरों ने झाड़ियों में पत्थर फेंककर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने टीम में शामिल कर्मचारियों से गश्त की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गश्त कराई जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Tiger Attack: उत्तराखंड में बाघ के हमले में हुई काफी लोगों की मौत, देख लीजिए आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ
भवाली के घोड़ाखाल के गोल्ज्यू देवता मंदिर में सोमवार तड़के तेंदुए की आवाजाही सीसीटीवी में कैद हुई है। तेंदुए के मंदिर के पास दिखने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। क्षेत्र के अनिल कुमार ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed