उत्तराखंडः हाईकोर्ट में बागी विधायकों ने रखा पक्ष, कल होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में बागी विधायकों ने अपना पक्ष रखा। सोमवार को कोर्ट की सुनवाई सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
बागी विधायकों ने स्पीकर के आदेश को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। बागी विधायकों के खिलाफ स्पीकर का पक्ष रखने के लिए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल शनिवार को ही यहां पहुंच गए थे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं की पूरी टीम यहां आई है।
इनमें देवदत्त कामथ, पद्मालक्ष्मी, अमित सिब्बल, निजाम पाशा, जावेद उल रहमान शामिल है। रविवार को इन अधिवक्ताओं ने दिन भर कई दौर में चर्चा कर सोमवार को होने वाली बहस की रणनीति बनाई।
कानूनी मोर्चे पर बागियों को सबक सिखाने की तैयारी
इस मामले की सुनवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गजों की नजर है। कांग्रेस ने कानूनी मोर्चे पर बागियों को सबक सिखाने के लिए कोर्ट में दमदारी से पक्ष रखने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा काऊ, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेंद्र मोहन सिंगल व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सदस्यता खत्म करने संबंधी विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी थी।