फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   mushroom do pyaza

मशरूम दो प्याजा

Thu, 13 Feb 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Feb 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
mushroom do pyaza
आज हम आपसे मशरूम दो प्याजा बनाने की विधि शेयर करेंगें जो बेहद आसान है और कम समय में बन सकती है।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्री
मशरुम - 250 ग्राम (धोकर लम्बे लम्बे टुकड़ो में काट लें)
प्याज - 2-3 (चोकोर टुकडो में काटकर हर परत को अलग करलें)
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
प्याज - 1 (लम्बे पतले टुकड़ो में कटा हुआ)
टमाटर - 2-3 (बारीक कटे हुये)
लहसुन - 4-5 कली (बारीक कुटा हुआ)
अदरक - 1 टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर - चौथाई चम्मच
हरा धनियां - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
मलाई - 2 चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हींग - 2 पिंच
तेल - 4-5 चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि -
मशरुम दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गरम करने के लिए गैस पर रखें, जब तेल गरम हो जाये तब जो प्याज हमने बड़े चोकोर टुकड़ो में काटी थी उसे गरम तेल में डालकर हल्का गुलाबी होने तक फ्राई करके एक प्लेट में निकाल कर रख लें।

अब इसी कढ़ाही में बाकी बचा हुआ तेल डालकर फिर से गरम होने के लिए रखें, जब तेल गरम हो जाये तब गरम तेल में हींग और जीरा डालकर तड़का लें।

जब जीरा भुन जाये तब कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक और लहसुन को डालकर करीब 2 मिनट के लिए भून लें, इसके बाद इस मसाले में कटे हुए टमाटर को डालकर कलछी से चलाते हुए तब तक भून लें जब तक की मसाले से तेल अलग न होने लगे।
विज्ञापन


अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर को डालकर 1 मिनट के लिए भून लें। अब इस मसाले में मशरुम के टुकड़े और चोकोर तलें हुए प्याज के टुकडों (जो हमने सबसे पहले फ्राई किये थे) को डालकर कलछी से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसमें लगभग आधा कप पानी डालकर सब्जी को 5 -6 मिनट के लिए धीमी आँच पर पकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सब्जी में मलाई डालकर अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट मशरुम दो प्याज़ा बनकर तैयार हो गया है।

गरमा गरम सब्जी को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से थोड़ा गरम मसाला पाउडर और कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर गार्निश करके लच्छा परांठा, नान, पूरी और रोटी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed