{"_id":"615c8ba38ebc3e289d2ec70b","slug":"murder-khurja-news-gbd2271904100","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव खलसिया चूहरपुर के कब्रिस्तान में शव मिलने क सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका
खुर्जा। गांव खलसिया चूहरपुर में युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
मंगलवार सुबह गांव खलसिया चुहरपुर में कुछ ग्रामीण कब्रिस्तान से होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कब्रिस्तान में युवक का शव देखा। देखते ही देखते कब्रिस्तान में भीड़ जमा हो गई। मृतक के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक किसी पॉटरी इकाई में काम करने वाला मजदूर है। यह भी पता चला है कि युवक को सोमवार रात देहात बिजलीघर के पास किसी के साथ देखा गया था। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसके साथ वह कौन व्यक्ति था।