फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Municipal Council sanitation workers kept the gate locked for two hours and burned an effigy of the minister.

नगर परिषद सफाई कर्मियों ने दो घंटे जड़े रखा गेट पर ताला, मंत्री का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 18 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council sanitation workers kept the gate locked for two hours and burned an effigy of the minister.
18jjrp13- सफाई कर्मचारियों के गेट पर धरने के चलते दुकानों के बाहर खडे़ होकर इंतजार करते नगर परि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर 13 दिन से हड़ताल पर हैं। 18 अगस्त को सुबह 8 बजे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे अन्य अधिकारी अंदर नहीं जा पाए।
सुबह 9 बजे जब अन्य कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे, तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। अधिकारी और कर्मचारी आसपास की दुकानों के अंदर व बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। सफाई कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे तक मुख्य गेट पर ताला लगाए रखा। ताला खुलने के बाद अधिकारी अपने कमरों में गए, पर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 3 बजे कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से आंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया। उन्होंने आंबेडकर चौक पर स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंक़ा। इकाई प्रधान शिवम चाविरया ने कहा कि सरकार हड़ताल खुलवाना नहीं चाह रही है। उन्होंने सरकार पर गूंगी-बहरी होने का आरोप लगाया और मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम चाविरया ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज होगा। इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने बताया कि संघ ने हड़ताल को 19, 20 और 21 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

इंसेट
शहर में लगे कूड़े के ढेर
हड़ताल के कारण शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों और बाजारों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगभग 130 टन से अधिक कूड़ा पड़ा है। यह कूड़ा काॅलोनियों, मुख्य मार्गों और बाजारों में फैला हुआ है।

18jjrp13- सफाई कर्मचारियों के गेट पर धरने के चलते दुकानों के बाहर खडे़ होकर इंतजार करते नगर परि

18jjrp13- सफाई कर्मचारियों के गेट पर धरने के चलते दुकानों के बाहर खडे़ होकर इंतजार करते नगर परि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed