फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Temperatures crossed 35 degrees in MP, relief from heavy rains, crowds seen in the big pond in Bho

Mp weather: एमपी में पारा 35 डिग्री पार पहुंचा, भारी बारिश से राहत, भोपाल में शाम को बड़े तालाब में दिखी भीड़

Sun, 20 Jul 2025 08:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 20 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

रविवार को एमपी के कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। खजुराहो का तापमाम सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की छुट्टी होने की वजह से भोपाल में दिन भर गर्मी के बाद शाम को बड़े तालाब और सैरसपाटा जैसे पिकनिक स्पॉट में लोग आंनद उठाते दिखे।

विज्ञापन
MP weather: Temperatures crossed 35 degrees in MP, relief from heavy rains, crowds seen in the big pond in Bho
भोपाल के बड़े तालाब में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद सिस्टम के कमजोर होने से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी का ही अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई से दोबारा तेज बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को उज्जैन और खजुराहो में हल्की बारिश हुई। वहीं, कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। भोपाल में तापमान 34 डिग्री पहुंच गया। वहीं, खजुराहो में सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की छुट्टी होने की वजह से भोपाल में दिन भर गर्मी के बाद शाम को बड़े तालाब और सैरसपाटा जैसे पिकनिक स्पॉट में लोगों आंनद उठाते दिखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सैर सपाटा में शाम को पहुंची भीड़

सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हुई
गौरतलब है कि प्रदेश में इस सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था यानी औसत 8.2 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। निवाड़ी, टीकमगढ़ ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, कई जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े तालाब में पहुंचे लोग

23 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया- अगले 24 घंटे में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 21-22 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 23 जुलाई को पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बारिश शुरू होगी। एक मानसून टर्फ और डिप्रेशन एक्टिव जरूर है, लेकिन वह एमपी से काफी दूर है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की जगह एक्टिविटी शुरू होगी, तब बारिश का दौर चलेगा।
 
 
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर           अधिकतम तापमान
खजुराहो         35.6 डिग्री
 सीधी          34.6 डिग्री
सतना          34.5 डिग्री,
नरसिंहपुर       34.2 डिग्री
भोपाल         34.0 डिग्री
ग्लारियर        34.0 डिग्री
 मंडला         33.5 डिग्री
 दतिया         33.5 डिग्री
रायसेन        33.4 डिग्री
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed