{"_id":"638f98958d07bc3c042a3a93","slug":"mp-brij-bhushan-gave-a-big-statement-regarding-ghee-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: घी को लेकर सांसद बृजभूषण ने दिया बड़ा बयान, कहा- बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: घी को लेकर सांसद बृजभूषण ने दिया बड़ा बयान, कहा- बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थों के सम्राट
Wed, 07 Dec 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:01 AM IST
सार
कैसरगंज के सांसद बृजभूषण ने बाबा रामदेव के घी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थ के सम्राट हैं।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण, सांसद, उत्तर प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण ने बाबा रामदेव के घी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि गाय के 30 किलोग्राम दूध से केवल एक किलो घी बनता है। गाय का एक किलो घी को तैयार करने में 1500 रुपये लागत आती है, तो पतंजलि 550 रुपये प्रति किलो में कैसे बेच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थ के सम्राट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह बात बहादुरगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया कुश्ती में पहुंचकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि रामदेव के तिल के तेल की कीमत तिल की कीमत से भी सस्ती हैं, जबकि चार किलोग्राम तिल में से एक किलो तेल निकलता है। गाय का घी भी 550 रुपये किलोग्राम पतंजलि की ओर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में नकली खाना खाने से लगातार बीमारियां बढ़ रही हैं। सबसे भयंकर बीमारी कैंसर और लीवर की हैं। आए दिन लोग इनका शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बाबा रामदेव का सामान खरीदे तो खरीदे, लेकिन आने वाली नस्लों को बचाने के लिए शुद्ध खाने की वस्तुएं खुद पैदा करें, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
अभिभावक यदि अपने बच्चों को शुद्ध खानपान देंगे तभी हमारे बच्चे पहलवान बनेंगे। उन्होंने बताया कि पतंजलि की ओर से उन्हें नोटिस भी आया है, जवाब में उन्होंने कहा है कि देश की कोई भी अदालत उनके खिलाफ वारंट करती है तो वह अदालत में जरूर जाऊंगा, क्योंकि मैं अदालत का सम्मान करता हूं।
यदि कोई अदालत मुझे जेल भेजती है तो मैं जमानत नहीं कराऊंगा। चाहे जिंदगी भर जेल में रहना पड़े, यह सवाल बृजभूषण का नहीं है यह सवाल रामदेव का नहीं है, यह पूरे देश का सवाल है। इसकी जांच होनी चाहिए।