{"_id":"6ae10f9e96403a4db807fbf5","slug":"more-drains-will-be-constructed-in-ward-5-of-beri-at-a-cost-of-rs-20-lakh-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-141803-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी के वार्ड-5 में 20 लाख खर्च कर और नालियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी के वार्ड-5 में 20 लाख खर्च कर और नालियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
27jjrp10- बेरी के वार्ड नंबर-5 स्थित गली की खस्ता हालत। संवाद
बेरी। शहर के वार्ड नंबर-5 में सड़क और नालियों के निर्माण पर 20 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका बेरी की ओर से इन विकास कार्यों को करवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर लगा दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्यों को शुरू करवाया जाएगा।
वार्ड में सड़क और नालियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़कें बेहतर होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं नालियों का निर्माण होने से पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए भी उचित जल निकासी व्यवस्था महत्वपूर्ण है।
नगर पालिका की ओर से विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी करना निर्माण प्रक्रिया की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब संबंधित ठेकेदारों की चयन प्रक्रिया पूरी होने और अन्य औपचारिकताएं संपन्न होने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और समय पर पूरे किए जाएंगे ताकि उन्हें लंबे समय तक बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। सड़कें दुरुस्त होने से जहां लोगों को आने-जाने में परेशानी से राहत मिलेगी।
वर्जन
बेरी के वार्ड नंबर 5 गली निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। निर्माण कार्य में 20 लाख 95 हजार रुपये की राशि खर्च जाएगी। टेंडर होने के बाद जल्द शुरू कर दिया जाएगा। गली का निर्माण होने से बरसात के समय में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका बेरी