{"_id":"139ddce087df4a1c0701a1c0c7ac7482","slug":"mocha-biscuit-cake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोका बिस्किट केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोका बिस्किट केक
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया सिंह, गोमतीनगर
विज्ञापन
सामग्री- 10-15 बिस्किट, न्यूटेला, आधा कप पानी, एक चम्मच कॉफी पाउडर, अच्छी तरह कद्दूकस किए हुए ड्राय फ्रूट्स, चीनी।
विधि- सबसे पहले पानी उबालें और उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। इसे एक मिनट तक पकने दें। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। वैसे आप चाहें तो अपने स्वाद के मुताबिक इसमें चीनी मिला सकते हैं।
उसके बाद इसमें बिस्किट को डिप करें और फ्वॉयल पर रखें। बिस्किट पर न्यूटेला लगाएं और कद्दूकस किए हुए ड्राय फ्रूट्स डालें।
इसके ऊपर एक और बिस्किट रखें और उसपर भी न्यूटेला लगाएं। अब ऐसे ही अपने मुताबिक एक के ऊपर एक बिस्किट्स रखते जाएं और केक का आकार दे दें।
आखिर में अच्छी तरह न्यूटेला लगाएं। अब फ्वायल को रैप करें और 2-3 घंटे के लिए इसे फ्रिजर में रख दें। मोका केक तैयार है। इसे तिरछा काटें ताकि न्यूटेला का बेहतर लुक आ सके।
विज्ञापन
आप भी अपनी रेसिपी हमें भेज सकती हैं। हमारा पता है- amarujalalkolive@gmail.com